FEATURED

छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट रायपुर द्वारा बिहार के उपमुख्यमंत्री को आमंत्रण

 

मेघा तिवारी की रिपोर्ट

_राजेश सिंह चला रहे हैं मतदान जागरूकता अभियान। ___

रायपुर(छत्तीसगढ़) l छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट पर हर वर्ष की भांति इस बार भी छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के प्रमुख राजेश सिंह ने इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को अंगवस्त्र भेंट कर छठ पूजा समारोह में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।

राजेश सिंह इन दिनों बिहार में अपने पैतृक गृह निवास पर हैं और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र एक विशेष मतदान जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। उन्होंने बिहार के विभिन्न जिलों में प्रवास कर, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में निवासरत बिहार मूल के नागरिकों से यह आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदान अवश्य करें और एक सशक्त लोकतांत्रिक सरकार के निर्माण में सहभागी बनें।

राजेश सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बिहार राज्य के लाखों निवासी विभिन्न उद्योगों, व्यापार और नौकरी पेशा क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनका मत न केवल बिहार की राजनीति को दिशा दे सकता है, बल्कि प्रवासी बिहारियों की भागीदारी को भी सुनिश्चित करता है।

राजेश सिंह पिछले तीन महीनों से इस अभियान में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं और बिहार के अनेक मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों को इस मुहिम की जानकारी भी दे रहे हैं।

छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट रायपुर का यह प्रयास न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक समर्पण का प्रतीक है, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना को भी प्रोत्साहित करता है।

Related Articles

Back to top button