कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा ;तेज स्पीड में आ रहा ट्रक भीड़ मे घुसा, 8 की मौत 20 घायल

कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना हासन जिले के होसहल्ली गांव में रात करीब 8:45 बजे गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा लड़के शामिल हैं। सभी घायलों को हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरकलगुड से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर जुलूस में घुस गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वे ट्रक के पहियों के नीचे आ ग

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, होसहल्ली में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। इसमें कई श्रद्धालुओं ने जान गंवाई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही राज्य सरकार से अपील की कि सभी घायलों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जाए।

 

Related Articles

Back to top button