छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चुनाव की जारी मतगणना के जारी, जय व्यापार पैनल का राजधानी रायपुर में पलड़ा भारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर आॅफ कॉमर्स चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच जानकारी आई है कि रायपुर जिले में भी जय व्यापार पैनल को भारी लीड मिली है। पैनल में खुशी का माहौल है। जय व्यापार पैनल को 8 मंत्री और 8 उपाध्यक्ष पद के लिए भारी मत प्राप्त हुए हैं। अभी 5 जिलों की गिनती बाकी है। साथ ही अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और महामंत्री पद के नतीजे आने बाकी हैं। जय व्यापार पैनल के मंत्री प्रत्याशियों में शंकर बजाज, नीलेश मूंदड़ा, प्रशांत गुप्ता, जितेंद्र गोलछा, दिनेश पटेल, राजेन्द्र खटवानी, लोकेश साहू और जनक वाधवानी को भारी मत मिले हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए महेश दरयानी, कन्हैया गुप्ता, टी श्रीनिवास रेड्डी, नरेंद्र हरचंदानी, पाल सिंह छाबड़ा, अमृत लाल पटेल, मनोज जैन और हीरा माखीजा को भारी मत मिले हैं। जीत लगभग तय मानी जा रही है। देवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल में चल रही मतगणना में पूरे परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।




