रायपुर:15 साल की नाबालिक ने नवजात को दिया जन्म,61 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

रायपुर राजधानी रायपुर बहुत ही शर्मनाक खबर सामने आई है. दरअसल, यहां 61 वर्षीय एक बुजुर्ग शख्स अपने पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय बच्ची से महीनों तक शारीरिक शोषण करता रहा, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी. इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई.
जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे लेकर जहां राजधानी के जिला अस्पताल में लेकर पहुंची. जहां बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया. इस दौरान लोकलाज की वजह से परिजनों ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने नाबालिग के बच्चे को जन्म देने की खबर पुलिस प्रशासन को दे दी. इस मामले में जब पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तब जाकर रेप का मामले सामने आया.
61 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 61 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो रायपुर नगर निगम का कर्मचारी बताया जा रहा है. आरोपी पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है. पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान और डीएनए जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
महीनों तक होता रहा यौन शोषण
जांच में पता चला कि पीड़िता के साथ कई महीनों तक यौन शोषण होता रहा, जिसके बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी. बच्ची के जन्म के बाद ही इस घिनौने कृत्य का खुलासा हुआ है. पीड़िता और नवजात बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है. फिलहाल, दोनों अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं.



