FEATURED

ग्राम गढ़िया पंचायत भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

सरपंच श्री भरत कश्यप के हाथों संपन्न हुआ ध्वजारोहण कहा-तिरंगा ना केवल स्वतंत्रता का बल्कि देश की गरिमा का एहसास है

 

 

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-लोहण्डीगुड़ा विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया पंचायत भवन कार्यालय हर्षोल्लास के साथ उत्साह पूर्वक आजादी का पर्व मनाया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच भरत कश्यप के हाथों पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर पंचगण,गांव के मुखिया प्रमुख नागरिकगण स्त्री,पुरुष वह बच्चे बड़े संख्या उपस्थित हुए। इस मौके पर सरपंच कश्यप ने कहा कि तिरंगा ना केवल हमारे स्वतंत्रता का बल्कि हमारी गरिमा का तिरंगा हमें हमेशा हमारे कर्त्तव्य का अहसास कराता है। भरत कश्यप ने विश्वास जताते हुए कहा कि हम सब मिलकर अपने गांव के लोगों को मजबूत बनाएंगे इस तरह एक दिन हमारा देश विकास के उच्चतम मुकाम पर होगा। इस दौरान उपसरपंच संतू कश्यप, सचिव डमरू नेताम,बोंजाराम मौर्य,लखमु कश्यप,पीलूराम, निरंजन बघेल,रायधर मौर्य,भालूराम,मिटू,गांव के मुखिया सहित सैकड़ों ग्रामवासियों उपस्थित थे।*

Related Articles

Back to top button