कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई ? फॉरेंसिक टीम के पहुंचते ही मचा हड़कंप… हॉस्पिटल स्टाफ ने किया ये खुलासा

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. बताया जा रहा है कि बीती रात 27 जून, शुक्रवार को एक्ट्रेस को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद पति पराग त्यागी और अन्य तीन लोग मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे. यहां आते ही डॉक्टर्स ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है. हालांकि, फिलहाल इसे लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. अब एक्ट्रेस के घर की जांच किए जाने के वीडियोज सामने आए हैं, जिनकी वजह से लोग सोच में पड़ गए हैं.
कई सोशल मीडिया यूजर्स फॉरेंसिक जांच किए जाने को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने हैरानी से पूछा, ‘फॉरेंसिक टीम क्यों? क्या हुआ है?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पोस्टमार्टम में कुछ आया है क्या?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ तो गड़बड़ लग रही है. कार्डियक अरेस्ट नहीं लग रहा.’ इसके अलावा कई यूजर्स यकीन ही नहीं कर पा रहे कि एक्ट्रेस अब नहीं रहीं. वहीं, लोगों ने उनकी आत्मा की शांति की कामना की है
2002 में मशहूर हुई थीं शेफाली
गौरतलब है कि वर्ष 2002 से ‘कांटा लग गाने’ से सुर्खियों में आईं शेफाली को ‘बिग बॉस 13’ और ‘नच बलिए’ जैसे रियलिटी टीवी शोज में भी देखा जा चुका है. इसके अलावा वह ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा बनीं.



