शाह ने हीरा बा के निधन पर दुख व्यक्त किया

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
श्री शाह ने शुक्रवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।”
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “ हीरा बा ने जिन संघर्षों का सामना करते हुए परिवार का पालन पोषण किया वो सभी के लिए एक आदर्श हैं। उनका त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन सदा हमारी स्मृति में रहेगा। पूरा देश दुःख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। करोड़ों लोगों की प्रार्थना आपके साथ हैं। ॐ शांति”
उल्लेखनीय है कि श्रीमती हीरा बा का आज तड़के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।

Related Articles

Back to top button