छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में 05 स्वर्ण, 16 रजत और 14 काँस्य सहित कुल 35 पदक की शानदार सफलता।


यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया के तत्वावधान में हरियाणा स्पोर्ट्स म्यू थाई एसोसिएशन के द्वारा राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 14 जून 2025 तक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के इंडोर स्टेडियम, रोहतक (हरियाणा) में किया गया।
प्रतियोगिता के अन्तिम दिन रायपुर की भार्गवी उइके ने राजस्थान के खिलाड़ी को परास्त कर छ ग को दूसरा स्वर्ण दिलाया।
वही रायपुर के ही प्रवीण कृष्ण जायसवाल ने भी असम के खिलाड़ी को फाइनल में हराकर तीसरा स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ को दिलाया।
जगदलपुर बस्तर के युवराज ने बिहार के खिलाड़ी को फाइनल में नॉक आउट कर लगातार छठवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बन छत्तीसगढ़ को चौथा स्वर्ण दिलाया और वाए क्रू इवेन्ट में काँस्य पदक जीत कर दोहरी सफलता हासिल की।
छत्तीसगढ़ को पांचवा और अन्तिम स्वर्ण पदक दंतेवाड़ा खेल विभाग की कोच टिकेश्वरी साहू ने वाए क्रू इवेन्ट में मेघालय की खिलाड़ी को परास्त कर दिलाया।
फाइनल में छत्तीसगढ़ के 16 खिलाड़ी स्वर्ण से चूके और रजत पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के पदकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की।
वही छत्तीसगढ़ के 14 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदियों से से परास्त होकर फाइनल में नही पहुँच सके और काँस्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के कुल पदकों की संख्या 35 पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 29 राज्यों के लगभग 1150 खिलाड़ी, अधिकारी भाग लिए।
समापन और पुरुस्कार वितरण की मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव डॉ अलकनन्दा अशोक थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता UMAI के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में हरियाणा स्पोर्ट्स काँसिल के निर्देशक डॉ अशोक और UMAI के महासचिव श्रीराम चौधरी सहित UMAI के समस्त पदाधिकारी थे।
उल्लेखनीय हैं कोच, अब्दुल मोईम, नवीन कुमार के मार्गदर्शन पर इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छ ग का 60 सदस्यीय दल भाग लिया था जिसमे 51 (28 बालक, 23 बालिका) खिलाड़ी और 09 अधिकारी शामिल थे।
29 राज्यो के खिलाड़ियों के बीच पदकों के घमासान में 51 खिलाड़ियों द्वारा 35 पदक प्राप्त करना भी एक प्रशंसनीय उपलब्धि है।
•••••••••••••••••••••••••••••
*छत्तीसगढ़ के पदक विजेताओं के नाम*
*स्वर्ण पदक*
01) कु आरवी अवस्थी (बस्तर, U10yrs, -25kg)
02) कु भार्गवी उइके (रायपुर, 14 – 15 yrs, -57kg)
03) युवराज सिंह (बस्तर, 16 – 17yrs, -86kg)
04) प्रवीण कृष्ण जायसवाल (रायपुर, +23yrs, -81kg)
05) कु टिकेश्वरी साहू (दंतेवाड़ा +23yrs, वाए क्रू इवेन्ट)
*रजत पदक*
01) कु ऐशिनी वर्मा (रायपुर, 10 – 11yrs, -30kg)
02) कु अन्वी जैन (बस्तर, 12 – 13yrs, -40kg)
03) कु हिमानी डरसेना (बालोद, 12 – 13yrs, -44kg)
04) कु भुनेश्वरी महावीर (बस्तर, 14 – 15 yrs, -38kg)
05) कु समिधा अग्रवाल (रायपुर, 14 – 15yrs, वाए क्रू)
06) कु वेदांशी ठाकुर (बस्तर, 14 – 15 वर्ष, -48kg)
07) कु खुशबू कश्यप (बस्तर, 16 – 17yrs, -45kg)
08) कु गीताक्षी श्रीवास (बस्तर, 16 – 17yrs, -57kg)
09) कु दिव्या अग्रवाल (रायपुर, +23yrs, -45kg)
10) कु वाणी (बस्तर, +23yrs, -60kg)
11) नित्यम कुमार (रायपुर, -9yrs, -28kg)
12) खुशाग्र कुमार साहू (रायपुर, 10 – 11yrs, 44kg)
13) एलेक्स कुमार (बस्तर, 12 -13yrs, -40kg)
14) अर्चित केशवानी (रायपुर, 12 -13yrs, -52kg)
15) कार्तिक वर्मा (रायपुर, 16 -17yrs, -48kg)
16) आदित्य सोलंकी (रायपुर, U23yrs, वाए क्रू इवेन्ट)
*काँस्य पदक*
01) कु गरिमा नाग (बस्तर, 14 – 15yrs, -40kg)
02) कु साधिके दुबे (बालोद, 14 – 15yrs, -51kg)
03) कु जिया जायसवाल (बालोद, 16 – 17yrs, -48kg)
04) कु मानसी तांडी (रायपुर, – 23yrs, वाए क्रू)
05) वुक्केम विक्टर लेनिन चैतन्य (बस्तर, 10 -11yrs, -30kg)
06) शौर्य सिंह ठाकुर (बस्तर, 12 -13yrs, -48kg)
07) आदित्य युवराज (बस्तर, 12 -13yrs, -50kg)
08) हर्ष कुमार (बालोद, 16 – 17yrs, -54kg)
09) युवराज सिंह (बस्तर, 16 – 17yrs, वाए क्रू इवेन्ट)
10) विकल्प द्विवेदी (रायपुर, U23yrs, -81kg)
11) शुभम कुमार निषाद (रायपुर, +23yrs, -54kg)
12) पारस सावरकर (रायपुर, +23yrs, -57kg)
13) आर्यन पटेल (रायपुर, +23yrs, -60kg)
14) अनुभव राय (रायपुर, +23yrs, -53.5kg)
*क्वार्टर फाइनलिस्ट (कोई पदक नही)*
01) कु वन्दना गोयल (बस्तर)
02) कु सिमरन सिंह (बालोद)
03) कु वंशिका बंछोर (बस्तर)
04) कु मंजू साहू (रायपुर)
05) कु दीपिका कश्यप (बस्तर)
06) कु शिवानी वर्मा (रायपुर)
07) मनन जवाहर (बस्तर)
08) कल्पेश शोरी (बस्तर)
09) चैतन्य साहू (रायपुर)
10) ओम कुमार नुप्पो (बस्तर)
11) शुभम बिस्वास (रायपुर)
12) जय कुमार (रायपुर)
13) विद्या कुमार सोनी (रायपुर)
14) शुभम मानिकपुरी (रायपुर)
15) लक्ष्मीनारायण साहू (रायपुर)
16) भावजोत सिंह कोहली (रायपुर)
17) विशाल हियाल (रायपुर)
*संलग्न : – (A) पदक विजेताओ की सूची।*
*(B) पदक विजेताओं के फोटो।*
*(C) सम्मान फ़ोटो*
••••••••••••••••••••••••••••••
लखन कुमार साहू
अध्यक्ष*
*छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन*



