FEATURED

महारानी देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए MLA अनुज शर्मा

 

 

 

आज जनपद पंचायत धरसींवा में महारानी देवी अहिल्या बाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सम्मान एवं संगोष्ठी कार्यक्रमरखा गया था जिसे विधानसभा के लाडले विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी शामिल हुए और नारी शक्ति को नमन कर उन्हें सम्मानित किये।महारानी देवी अहिल्या बाई होलकर जी कि 300 वीं जयंती के अवसर पर श्री शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर जी मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी थी इन्होंने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया।वे एक कुशल प्रशासक और शासक थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में राज्य में समृद्धि और विकास लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अहिल्याबाई होलकर जी को एक आदर्श शासक के रूप में जाना जाता है। उनके जीवन और कार्यों ने भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।उनके द्वारा किए गए महान कामों के लिए उनके सम्मान में भारत सरकार की तरफ से 25 अगस्त साल 1996 में एक डाक टिकट भी जारी भी किया गया हैं। इसके अलवा रानी अहिल्याबाई जी के आसाधारण कामों के लिए उनके नाम पर एक अवॉर्ड भी स्थापित किया गया हैं|वे भारतीय संस्कृति की मूर्तिमान प्रतीक थीं। कितने आपत्ति के प्रसंग तथा कसौटियों के प्रसंग उस तेजस्विनी पर आए, लेकिन उन सबका बड़े धैर्य से मुकाबला कर धर्म संभालते हुए उन्होंने राज्य का संसार सुरक्षित रखा, यह उनकी विशेषता थी। उन्होंने भारतीय संस्कृति की परम्पराएं सबके सामने रखीं। भारतीय संस्कृति जब तक जाग्रत है, तब तक अहिल्याबाई जी के चरित्र से ही हमें प्रेरणा मिलती रहेगी।अहिल्याबाई होल्कर जी ने ही कन्याकुमारी से लेकर हिमालय तक अनेक मंदिर, घाट, तालाब, दान संस्थाएं, भोजनालय, धर्मशालाएं, बावरिया इत्यादि का निर्माण करवाया।

उन्होंने युद्धों को टाला, शांति कायम रखी और अपने राज्य को ऐसे समय में खुशहाल बनाया|उन्होंने समाज सेवा के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। रानी अहिल्याबाई जी हमेशा अपनी प्रजा और गरीबों की भलाई के बारे में सोचती रहती थी, इसके साथ ही वे गरीबों और निर्धनों की संभव मद्द के लिए हमेशा तत्पर रहती थी।उन्होंने समाज में विधवा महिलाओं की स्थिति पर भी खासा काम किया और उनके लिए उस वक्त बनाए गए कानून में बदलाव भी किया था।उन्होंने युद्धों को टाला, शांति कायम रखी और अपने राज्य को ऐसे समय में खुशहाल बनाया, जबकि भारत का ज्यादातर हिस्सा उथल-पुथल की हालत में था इसलिए यह ताज्जुब की बात नहीं कि आज भी भारत में सती की तरह पूजी जाती हैं रानी अहिल्याबाई होल्कर जी| इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा जी ने सभी नारी शक्ति को नमन करते हुए उन्हे सम्मानित किया|आज के इस कार्यक्रम में विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी,श्रीमती चंद्रकांति वर्मा जी, श्रीमती सविता चंद्राकर, श्रीमती शकुंतला ढिलेन्द्र सेन जी, श्री दिनेश खुटे जी,श्री राकेश यादव जी, श्री कृष्ण कुमार वर्मा जी, श्री सुनील शर्मा जी, श्री भारत सोनी जी, श्री हरिशंकर वर्मा जी, श्री रामखिलावन वर्मा जी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे|

Related Articles

Back to top button