FEATURED

जनता कांग्रेस सुकमा जिला अध्यक्ष पी राजू ने की कलेक्टर से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

 

 

किसानों को बायपास रोड निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि का मुआवजा देने की मांग

 

सुकमा,21 मई । पुसामीपारा से कुम्हारास बायपास मार्ग निर्माण के लिए संबंधित गांव के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था परंतु आजपर्यन्त तक वर्षों बाद भी मुआवजा गरीब किसानों को नहीं मिलने के मामले को लेकरआज जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के सुकमा जिला अध्यक्ष पी राजू द्वारा प्रभावित किसानों के साथ कलेक्टर से मिलकर इस विषय में ज्ञापन सोपा गया एवं गरीब किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई।

 

इस विषय को लेकर जोगी पार्टी के सुकमा जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि बायपास रोड हेतु भूमि अधिग्रहण के वर्षों बाद जिन किसानों की जमीन ली गई थी उन्हें मुआवजा आज तक नहीं मिल पाया है

श्री राजू ने बताया कि उक्त ज्ञापन के माध्यम से अधिग्रहित जमीन का मुआवजा किसानों को प्रदान किए जाने का मांग हमने किया है उन्होंने कहा कि पुसामीपारा से कुम्हारास बायपास मार्ग निर्माण के लिए संबंधित गांव के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था परंतु इस अधिग्रहण के एक दशक से अधिक बीत जाने के बाद भी इन भूमि के मालिक किसान को अभी तक मुआवजा अप्राप्त है परंतु विश्वास है कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करेगी और प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button