FEATURED

सांप के सिर पर भारत का वार,पीएम के इस निर्देश पर मिट्टी में मिलाए गए आतंकी, सूत्रों का दावा

भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के चौथे दिन आज दोनों देशों के बीच सीजफायर की सहमति बनी। हालांकि चंद घंटे बाद पाकिस्तान ने फिर से हिमाकत की और सीमा पर कई जगहों से फायरिंग की खबरें आईं। भारतीय सशस्त्र बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पिछले कुछ घंटों से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और पाकिस्तान सीमा अतिक्रमण से निपट रही है

 

मिस्र के विदेश मंत्री को भारत की दो टूक- आतंकवाद सहन नहीं करेगा भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलती से फोन पर बात हुई। बकौल डॉ जयशंकर, ‘उन्हें हाल के घटनाक्रमों से अवगत कराया और सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया।’ उन्होंने कहा कि बद्र अब्देलती से बातचीत के दौरान भारत और मिस्र के बीच आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर बी चर्चा की।

Related Articles

Back to top button