बारिश के कारण कोलकाता में रद्द हुआ मैच, केकेआर और पंजाब को मिले एक-एक अंक

बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
कोलकाता में तेज बारिश और आंधी के कारण मुकाबला आईपीएल 2025 का 44वां मैच रद्द कर दिया गया। शनिवार को ईडेन गार्डंस में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम ने सिर्फ एक ओवर खेला।
बारिश के कारण मुकाबला रुका और फिर रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमोंप्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की शतकीय साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए हैं। उनके लिए प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 83 रन की पारी खेली। वहीं, प्रियांश ने 69 रन बनाए। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने दो विकेट लिए जबकि वरुण और रसेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। को एक-एक अंक मिले हैं।



