FEATURED

मसीहियों ने मनाया पुनरुत्थान दिवस,कब्रों पर फूल,हुई आराधना 

बस्तर के लिए अमन चैन के साथ देश एवं राज्य के राजनेताओं के लिए मांगी गई दुआ

 

 

जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।

 

पुनरुत्थान दिवस अर्थात ईस्टर पर्व रविवार 20 अप्रैल को मसीह समाज में मनाया गया । विदित हो कि गुड फ्राइडे के दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था और मसीह विश्वासियों का ऐसा मानना है इस सबंध मे लाल चर्च मसीह समाज प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि ऐसा विश्वास है कि आज यीशु मसीह मृतको में से जी उठे थे।

 

इस अवसर पर तड़के भोर के समय लाल चर्च कैंपस में एक लघु नाटिका का मंचन किया गया महिला समिति के द्वारा जिसमें यीशु के जी उठने के संबंध में मंचन किया गया उसके पश्चात रैली के रूप में ओहो प्यारो मसीहा जिया है चलो दर्शन को चले सखी उक्त मसीह गीत को गाते हुए सब कब्रिस्तान की ओर गए और यह नारे भी लगते रहे कि यीशु जी उठा है… निश्चय जी उठा है।

 

ईस्टर पर कब्रिस्तान में पहुंचकर सभी मसीहजनों एवं स्वजन विश्वासियों द्वारा अपने-अपने पूर्वजों मृतको के कब्र पर जाकर फुल मालाए अर्पित किया गया । पुनरुत्थान दिवस पर विभिन्न चर्चो में यीशु के जी उठने के संबंध में आराधना हुई और विभिन्न चर्चों में यीशु मसीह के जी उठने के संबंध में बाइबल से प्रचार किया गया ।

 

इसी क्रम में चन्दैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च में सुबह 8:30 बजे से आराधना आरंभ हुई आराधना का संचालन रेव्ह लारेंस दास ने किया चर्च में महिला समिति के द्वारा विशेष गीत गया और क्वायर टीम ने भी विशेष गीत गाया वक्ता के रूप में बिशप डॉ एस सुना ने अपने वक्तव्य में बताया कि यीशु मसीह जी उठा है इसके लिए बाइबल में विभिन्न उदाहरणों से वचन के द्वारा प्रचार किया गया . पूरे बस्तर के अमन चैन एवं केंद्र व राज्य सरकार के तमाम राजनेताओं के लिए दुआ भी मांगी गई

Related Articles

Back to top button