जगदलपुर की मकसुदा हुसैन ने जूडो कराते में बनाई राष्ट्रीय स्तर की पहचान।

BY-Naveen Shrivastava
जगदलपुर:- घूंघट की ओड़ में रहने वाली महिलाएं जब खुले आकाश में परिंदे की तरह विचरण कर पहचान कायम करती है तो अपने परिवार व समाज का सिर फक्र से ऊंचा कर देती है ऐसी ही कहानी है जगदलपुर की रहने वाली 25 वर्षीय मकसुदा हुसैन की जिसने महिला उत्थान की ओर कदम बढ़ाते हुए 200 बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर जूडो कराते म्युथाई खेलो में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम की है मकसुदा 2008 से जिला जूडो संघ में जूडो कोच के पद पर रहते हुए बस्तर जिले की 15 हजार से भी अधिक बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे चुकी है मकसुदा कि उपलब्धि कराते ब्लैक बेल्ट व जूडो म्युथाई बाक्सिंग की फिटनेस कोच है जिसने 3 बार राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालयी व 10 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में भाग लिया मकसुदा कि शिक्षा बस्तर विश्वविद्यालय से कला संकाय से स्नातक की ओर रविशंकर विश्वविद्यालय सेठ सुराना कालेज दुर्ग से फिजिकल एजुकेशन की प्रमाण पत्र प्राप्त किया मकसुदा अब तक 50 विधार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभगी बनाकर 20 मेडल दिलवा चुकी है मकसुदा को गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान किया गया वही महिला दिवस पर पिछले कई वर्षों से कई सम्मान पा चुकी मकसुदा वर्तमान में विद्या ज्योति स्कूल जगदलपुर में व्यायाम शिक्षिका है साथ ही एम एल बी कन्या स्कूल में छात्राओं को जूडो कराते का प्रशिक्षण दे रही है ।

Related Articles

Back to top button