FEATURED

Eid-Al-Fitr:देश में दिखा चांद, कल मनाई जाएगी ईद

मीठी ईद इस्लामी कैलेंडर के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे ईद-उल-फितर के नाम से भी जाना जाता है। आज भारत में चांद दिख जाने से कल सोमवार को 31 मार्च के दिन ईद मनाई जाएगी। यह त्योहार रमजान के महीने के अंत में मनाया जाता है, जो इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है और जिसमें मुसलमान रोजा रखते हैं। ईद उल-फ़ित्र को मीठी ईद भी कहते हैं। यह उत्सव इस्लामिक हिजरी कैलेण्डर के अनुसार शव्वाल माह के प्रथम दिवस पर मनाया जाता है। इस्लामिक हिजरी कैलेण्डर में, शव्वाल दसवां महीना है। ईद उल-फ़ित्र, रमजान के पवित्र महीने के अन्त का भी प्रतीक है। परम्परागत रूप से, इस्लामी कैलेण्डर में महीना अर्धचन्द्र के दर्शन के साथ शुरू होता है। अतः रमजान महीने के अन्तिम दिवस पर चन्द्र दर्शन के पश्चात् ही अगले दिन ईद उल-फ़ित्र का पर्व मनाया जाता है।

 

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में दिखा ईद-उल-फितर का चांद, कल मनाई जाएगी ईद: दिल्ली के चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने “पीटीआई-भाषा” से कहा कि रविवार शाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई शहरों, हरियाणा के मेवात, झारखंड और बिहार समेत देश के कई स्थानों पर ईद का चांद सामान्य तौर पर सबने देखा है।

उन्होंने कहा, “लिहाज़ा शव्वाल (इस्लामी कलेंडर का 10वां) महीने का पहला दिन सोमवार 31 मार्च को है। शव्वाल महीने के पहले दिन ईद का त्यौहार मनाया जाता है।” मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरीया-हिंद ने भी एक बयान में राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के अलग अलग हिस्सों में ईद का चांद दिखने की पुष्टि की।

 

ईद की नमाज: ईद के दिन मुसलमान सुबह की नमाज के लिए मस्जिद जाते हैं, जिसे ईद की नमाज कहा जाता है। ईद के दिन का आरम्भ स्नान के बाद प्रातः प्रार्थना से होता है, जिसे सलात-उल-फज्र कहा जाता है। सलात-उल-फज्र के पश्चात् सम्पूर्ण परिवार पारम्परिक रूप से खजूर का अथवा किसी मीठे व्यंजन का सेवन करते हैं तथा नये कपड़े पहनते हैं। परम्परा अनुसार, ईद के दिन सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाती है। नमाज अदा करने के बाद सभी एक दूसरे के गले मिलकर, ईद मुबारक बोलते हुये बधाई देते हैं।

 

ईद-उल-फितर का महत्व: रमजान के महीने में, मुसलमान रोजा रखते हैं, जिसमें वे सूर्योदय से सूर्यास्त तक भोजन और पानी से परहेज करते हैं। यह उपवास मुसलमानों को अपने धर्म के प्रति अधिक समर्पित बनाने और गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है रमजान के महीने के अंत में, मुसलमान ईद का त्योहार मनाते हैं। इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं

Related Articles

Back to top button