जगदलपुर को धूल मुक्त करने पब्लिक वॉइस ने शुरू किया मुहिम

BY-Naveen Shrivastava
मुहिम धुलमुक्त शहर के अंतर्गत डिवाइडरों के पास जमे धूल को किया साफ
मुहिम में पब्लिक वॉइस के साथ जुड़े कई संगठन और किया श्रमदान
जगदलपुर। संडे मेगा स्वच्छता अभियान में पब्लिक वॉइस की टीम ने भी अपना अनोखा योगदान दिया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत जहां एक ओर विधायक, महापौर, निगमायुक्त सहित शहर के जागरूक समाज सेवी शहर को स्वच्छ करने में अपनी पूरी ताकत झोंके हुए है वही पब्लिक वॉइस ने भी हमेशा की तरह सामाजिक और शहर से जुड़ी इस महाअभियान में अनोखा सहयोग देते हुए अग्रसेन चौक से संजय बाजार चौक तक के डिवाइडर के दोनों तरफ जमे धूल को इक्कट्ठा कर कचरा गाड़ी के सुपुर्द किया।
इस काम में कई व्यापारी, शहरवासियों व एकल अभियान के सदस्यों ने भी स्वस्फूर्त जुड़ कर यथासंभव श्रमदान किया। मुहिम में विशेष रूप से संजय बाजार लघु व्यापारी संघ के अध्यक्ष पंकज सिंघल, एकल अभियान से प्राची गर्ग, लक्ष्मी सिंह सहित काफी संख्या में अन्य सदस्यों एवं राहगीरों ने भी सहयोग किया।
पब्लिक वॉइस के मितेश पाणिग्रही, गोपाल तीर्थानी व बाबला यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि शासन द्वारा आहूत स्वच्छता सर्वेक्षण के इतर पब्लिक वॉइस अब सप्ताह में एक दिन शहर में बने विभिन्न डिवाइडरों के किनारे जमा धूल और मिट्टी को इसी तरह एकत्रित कर हर सप्ताह निगम के कचरा गाड़ी को सुपुर्द करेंगे जिससे शहर में व्याप्त धूल की समस्या से कमोबेश निजाद अवश्य मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी शहरवासी चाहते हैं कि हमारा शहर सदैव स्वच्छ रहें, साफ-सुथरा रहें, धूल-मुक्त रहें जिससे हमारा शहर न सिर्फ शासकीय सर्वेक्षण में बल्कि हमेशा स्वच्छ शहरों में अग्रणी बनी रहे।
आज के इस अभियान में रोहित सिंह आर्य, परमेश राजा, गणेश राव, हरीश पारेख, लखपाल सिंह, अविलाष भट्ट, धीरेंद्र पात्रा, मितेश पाणिग्रही, गोपाल तीर्थथानी, बबला यादव, केशव टांक, गजेंद्र, विवेक, रोहन सहित कई सदस्य शामिल रहे।



