FEATURED

फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव: कोंडागांव में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट करने वाले एक गैंग को पुलिस ने धर दबोचा है. इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पांचों आरोपी इनकम टैक्स के फर्जी अधिकारी बनकर आते थे. उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने आरोपियों से लूट की रकम को बरामद किया है. घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन और मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त किया है. मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट किया है.

 

19 मार्च को हुई थी लूट: लूट की यह घटना 19 मार्च को हुई थी. दोपहर को एक एसयूवी कार में चार लोग कोंडागांव के बम्हनी गांव पहुंचे. उन्होंने अजय मानिकपुरी नाम के शख्स को गाड़ी में जबरन बिठाया. उसके बाद उनके घर और दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने घर और दुकान से पांच लाख रुपये लूटे. उसके बाद सीसीटीवी, डीवीआर और मोबाइल फोन की ले लिया.

 

पीड़ित ने इस घटना की शिकायत 20 मार्च को कोंडागांव थाने में दर्ज कराई. एक कार से चार व्यक्ति आए वह उनके पति को जबरदस्ती लेकर आए. उसके बाद आरोपियों ने जबरन लूट की वारदात को अंजाम दिया. पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए. हमने कार की लोकेशन के आधार पर आरोपियों को अरेस्ट किया- सौरभ उपाध्याय, थाना प्रभारी, कोंडागांव

 

कार की लोकेशन से पकड़ाए आरोपी: पुलिस ने कार की लोकेशन के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा. जांच टीम को पता चला कि कार की लोकेशन रायपुर की है. उसके बाद पुलिस की टीम रायपुर पहुंची और कार ड्राइवर और उसके मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपियों ने पैसों की लालच में घटना को अंजाम देने की बात कबूल की

कितने आरोपी हुए गिरफ्तार?: कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि लूटकांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें लेखराम सिन्हा मास्टमाइंड है. आरोपी प्रभदीप सिंह और प्रियांक शर्मा ने बताया कि गांव के ही साजेन्द्र बघेल ने उन्हें बताया था कि अजय मानिकपुरी के घर में काफी पैसा है. इसके बाद आरोपियों ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर रेड करने की साजिश रची. 15 मार्च को जब वे पहली बार लूट के इरादे से पहुंचे, तो अजय मानिकपुरी घर पर नहीं थे. फिर 19 मार्च को उन्होंने अजय मानिकपुरी को रायपुर से बम्हनी लाकर वारदात को अंजाम दिया.

आरोपियों की जानकारी: लूट कांड में शामिल आरोपियों कुल पांच लोग शामिल हैं.

 

  1. सुरेन्द्र कुमार कुर्रे, उम्र 29 साल, मुंगेली के निवासी
  2. लेखराम सिन्हा, उम्र 39 साल, कांकेर का निवासी
  3. प्रभदीप सिंह, उम्र 30 साल, रायपुर के बिरगांव का निवासी
  4. प्रियांक शर्मा, उम्र 29 साल, रायपुर निवासी
  5. साजेन्द्र बघेल , उम्र 29 साल, कोंडागांव का निवासी

 

लूट की रकम बरामद: आरोपियों से पुलिस ने कुल चार लाख रुपये की रकम बरामद की है. कोंडागांव पुलिस के इस एक्शन से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं. पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. इनकी क्राइम कुंडली का भी पता लगाया जा रहा है.

 

Related Articles

Back to top button