जनता कांग्रेस जे सुकमा जिलाअध्यक्ष पी.प्रसाद राजु व पूर्व विधायक प्रत्याशी तेलाम समर्थित 6 सरपंच एवं एक जनपद सदस्य हुई निर्वाचित


पी.प्रसाद राजु , विधानसभा विधायक प्रत्याशी श्री देवेंद्र ने 6 निर्वाचित सभी सरपंच व महिला जनपद सदस्य को दी अपनी शुभकामनाएं
सुकमा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुकमा जिलाअध्यक्ष श्री पी.प्रसाद राजु एवं पूर्व विधानसभा विधायक प्रत्याशी श्री देवेंद्र तेलाम दोनों के समर्थन में 6 सरपंच निर्वाचित हुए हैं और एक महिला जनपद सदस्य निर्वाचित हुई है ।निर्वाचित महिला जनपद सदस्य सहित सभी सरपंचों को पार्टी नेता श्री राजु सहित श्री तेलाम ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर में सुकमा के जनसमस्याओं को लेकर लगातार सक्रीय युवा नेता श्री राजु ने कहा है कि हमें विश्वास है कि अब गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार होगा युवा सरपंचों के साथ जनपद सदस्य अपने कार्य को लेकर बहुत गंभीर है उससे और भी उम्मीद है कि बेहतर विकास को लेकर जमीनी स्तर पर निर्वाचित सभी कार्य करेंगे। वहीं श्री तेलाम ने भी सभी को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी मेहनतकश हैं और आम ग्रामवासियों के समस्याओं से लड़ने प्रतिबध्द भी। निर्वाचित होने वालों में
ग्राम पंचायत लखापाल देवेंद्र तेलाम निर्वाचित हुए हैं ग्राम पंचायत मुकरम परमेश वेट्टी सरपंच निर्वाचित हुए हैं ग्राम पंचायत केरलपेंदा भीमसेन वेट्टी ग्राम पंचायत कामाराम रोसन कार्टाम ग्राम पंचायत एलमपल्ली श्रीमती माड़वी मांगड़ी ग्राम पंचायत नगाराम करिश्मा हेमला जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 5 चिंतलनार आरुषि राव के सभी जनप्रतिनिधि सुकमा जिला अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के और पूर्व विधानसभा कोंटा विधायक प्रत्याशी के द्वारा निर्वाचित हुए हैं आगे यह सब मिलकर पार्टी को और विस्तार करेंगें व उसे बढ़ाएंगे।



