छावा के ट्रेलर पर लोग जमकर दे रहे प्रतिक्रियाएं , ऐसा ट्रेलर देखकर टिकट बुक करने का मन होता है’

विक्की कौशल जल्द ही फिल्म ‘छावा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर बुधवार (22 जनवरी) को निर्माताओं ने लॉन्च किया। इसमें दमदार डायलॉग के साथ भव्य सेट और जबर्दस्त सिनेमैटोग्राफी देखने को मिली।
कई लोगों को पसंद आया ट्रेलर
इस ट्रेलर को देखने के बाद अब लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोग फिल्म के ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा ट्रेलर देखकर बस थिएटर का टिकट बुक करने का मन होता है…ब्लॉकबस्टर।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर ने साबित कर दिया कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली हैं।’ एक शख्स ने एक्स पर अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे अंडररेटेड अभिनेता कहा। इसके अलावा बहुत से लोगों ने रश्मिका मंदाना की भी जमकर तारीफ की।
कुछ को ठीक नहीं लगी विक्की की अदाकारी
हालांकि, कुछ लोगों को फिल्म का ट्रेलर पसंद नहीं आया। एक ने एक्स पर लिखा, “विक्की कौशल इस भूमिका के लिए अनुपयुक्त हैं। उनके संवादों और भाव-भंगिमाओं से यह स्पष्ट है कि वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन सहज नहीं दिखते। वह बनावटी लग रहे हैं।”
सितारे भी आएंगे नजर
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसे विक्की, रश्मिका और अक्षय के अलावा आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह, दिव्या दत्ता और डायना पेंटी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। ट्रेलर ने इन सभी की छोटी सी झलक देखने को मिली है। इस फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर एआर रहमान ने तैयार किया है। वहीं, फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण ने उतेकर ने किया है। यह फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे विक्की
वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘छावा’ के बाद विक्की कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। उनके पास ‘महावतार’ नाम की फिल्म है जिसका निर्देशन अमर कौशिक करने वाले हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं।



