जय श्री राम के उदघोष से गूंज उठा बिरगांव की गलियां

मेघा तिवारी की रिपोर्ट –रायपुर छत्तीसगढ़
रायपुर। अयोध्या नगरी के श्री रामलल्ला के 1 वर्ष पूर्ण होने पर चाय मित्रगण मंडली बिरगांव जिसमे सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार ने श्री राम की ध्वजा के साथ बाइक रै
ली निकाल कर वार्षिक उत्सव को बहुत धूमधाम से मनाया और धर्म और संस्कृति के उद्घोष के साथ हिंदू सनातन धर्म का प्रचार किया। बंजारी धाम मंदिर से रैली निकालकर उरला, हीरापुर,ट्रांसपोर्ट नगर में आकर समाप्त हुई। साथ ही बंजारी धाम मंदिर के पास भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आने जाने वाले सभी राहगीरों को प्रसाद का वितरण भी किया गया।बाइक रैली में शामिल सदस्यों ने राम नाम का ध्वज अपने अपने हाथों में ले रखा था। जय बजरंगी जय हनुमान लाल लंगोटी लाल निशान सहित राम धुन पर जा रही इस रैली को राहगीरों ने भी जय श्रीराम के उद्घोष के साथ स्वागत कर रहे थे।
भूमिहार समाज के सचिव शेषनाथ तिवारी ने अपने नेतृत्व में इस बाइक रैली का समापन किया। उपस्थित सदस्य
जय भगवान शर्मा ,कृष्ण मोहन चौबे,आनंद साहू ,संजय यादव
शैलेंद्र पटेल ,सुबोध वर्मा,अजय पांडे,मुनीष मिश्रा ,श्याम अग्रवाल
धनंजयदुबे ,श्रवणकेसरवानी,विजेंद्र शर्मा ,नंदजी और और अन्य सदस्य शामिल रहे।



