बिना हेलमेट बाइक चालकों को रायपुर कलेक्टर- एसएसपी की समझाइश

रायपुर। कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने आज बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे नागरिकों को रोककर समझाइश दी और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान कलेक्टर गौरव सिंह ने वाहन चालकों से कहा कि सड़क पर जब भी निकलें, हेलमेट अवश्य पहने, वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात ना करें। यातयात नियमों का पालन कर स्वयं को सुरक्षित रखें। दरअसल आज जब कलेक्टर-एसएसपी दौरे पर जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि कुछ राहगीर बिना हेलमेट पहने ही वाहन चला रहे हैं, कुछ तो मोबाइल पर भी बात कर रहे थे। इसके बाद इन्होने पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज पर यह कार्यवाही की



