किरण सिंह देव फिर से बने छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए अध्यक्ष किरण सिंहदेव होंगे। उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने शुक्रवार को इसका ऐलान दिया। गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव सिंह का ही नाम था। किरण सिंहदेव के फिर से अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस ने इस चुनाव को नौटंकी बताया है।
दावेदारों ने नहीं किया नामांकन
अध्यक्ष पद के लिए किरण सिंहदेव के अलावा धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल दावेदार माने जा रहे थे। गुरुवार को जब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई तो दोनों ही नेताओं वे मंच पर किरणदेव का नाम आगे बढ़ाया। इसके बाद अब वह दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं।
सीएम साय ने दी बधाई
किरण सिंहदेव के अध्यक्ष बनने पर सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। सीएम ने कहा- किरण सिंह देव जी आपको पुनः प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कोटिश: बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और दोगुनी ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।



