पीएम मोदी ने कहा- मैं भी इंसान हूं कोई भगवान नहीं, मुझसे भी गलतियां होतीं हैं

 

नयी दिल्ली, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा, ” गलतियां होती हैं, मैं इंसान हूं, भगवान नहीं।”

 

श्री मोदी ने अपने पहले पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री के रूप में अपने अलग-अलग कार्यकाल के बारे में पूछे जाने पर, जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत के साथ एक पॉडकास्ट में, कहा, ” गलतियां होती हैं, मैं इंसान हूं, भगवान नहीं।”

 

उन्होंने कहा, ” पहले कार्यकाल में, लोग मुझे समझने की कोशिश कर रहे थे और मैं दिल्ली को समझने की कोशिश कर रहा था। दूसरे कार्यकाल में, मैं अतीत के दृष्टिकोण से सोचता था। तीसरे कार्यकाल में, मेरी सोच बदल गयी है, मेरा मनोबल ऊंचा है और मेरे सपने बड़े हो गये हैं।”

 

प्रधानमंत्री ने आज यह टिप्पणी श्री कामथ की पॉडकास्ट श्रृंखला ‘पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ’ में अतिथि के रूप में उपस्थित होने के दौरान की। जब उनसे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके पुराने भाषणों के बारे में पूछा गया, तो प्रधानमंत्री ने जवाब दिया, “मैंने कुछ असंवेदनशील तरीके से कहा था। गलतियां होती हैं। मैं इंसान हूं, भगवान नहीं।”

Related Articles

Back to top button