डॉ. गोपा शर्मा को वक्ता मंच द्वारा मानव सेवा सम्मान प्रदान किया गया

रायपुर छत्तीसगढ मेघा तिवारी

 

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था “वक्ता मंच, रायपुर (छ.ग.)” द्वारा मानवीय मूल्य एवं सामाजिक समरसता के प्रति डॉ. गोपा शर्मा का समर्पण, लगाव, प्रेम व सेवा भाव के साथ विविध रूपों में नि: स्वार्थ रूप से सदैव कार्य करने हेतु तत्पर रहने कि प्रवृत्ति को मूल्यांकित करते हुए संस्था द्वारा “मानव सेवा सम्मान 2025” प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ गोपा शर्मा वर्ष 1998 से वक्ता मंच द्वारा आयोजित प्रत्येक कार्यक्रमों में सक्रियता से अपनी भागीदारी प्रदान करती रही है। वे अन्य कई संस्थानों के साथ भी मिलकर समाज सेवा, साहित्यिक, शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों के विकास में सक्रिय रूप से कार्य कर अपना योगदान आज पर्यन्त दे रही है।

Related Articles

Back to top button