एक देश एक चुनाव की बात करने वाले स्थानीय चुनाव तक नही करा पा रहे, सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री का करारा हमला

रायपुरः छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार राज्य में स्थानीय निकायों का चुनाव नही कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसलिए पहले 10 नगर निगम और अब 47 नगर पालिकाओं में प्रशासक बैठाया गया है।

 

एक देश एक चुनाव की बात बेमानी

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी एक देश एक चुनाव की बात करती है। लेकिन यहां बीजेपी की सरकार स्थानीय चुनाव तक नही करा पा रही है। इससे स्पष्ट है कि बीजेपी सरकार संविधान को मानती नही है। इन्होंने बहुमत के आधार पर विधानसभा से छह महीना बाद चुनाव कराने का प्रस्ताव पास करा लिया है। सरकार ने असंवैधानिक कृत्य किया है। संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम किया है।

 

पंचायतों में भी प्रशासक बैठेंगे

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आनेवाले दिनों में पंचायतों का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है। राज्य सरकार इसके बाद पंचायतों में भी प्रशासक बैठायेंगे। उन्हें पंचायत सचिवों के हाथ सौंपा जाएगा। मौजूदा सरकार चुनाव कराने से डर रही है और बहुमत के बल पर असंवैधानिक रूप से स्थानीय निकायों कर कब्जा बनाए रखना चाहती है।

Related Articles

Back to top button