जागरूकता अभियान के साथ मास्क व राशन ले जरूरतमंदों के बीच पहुंचा वीडियो वॉलिंटियर्स

कोरोना के कठिन समय में 60 परिवारों के बीच वार्ड क्रमांक 3 में राशन वितरण किया गया

पार्षद निर्मल पाणिग्रही ने कोरोना से बचने वार्ड वासियों को दिया सजग रहने का संदेश

जगदलपुर । वार्ड क्रमांक 3 डोंगा घाट में गत दिवस वीडियो वॉलिंटियर्स के सहयोग से वार्ड पार्षद श्री निर्मल पाणिग्रही के द्वारा जरूरतमंद 60 परिवार के बीच राशन वितरण किया गया । राशन वितरण जरूरतमंद लोगों चावल ,दाल, आलू ,प्याज, तेल, नमक सहित दो साबुन मास्क प्रत्येक को दिया गया। कोरोना संक्रमण समय को देखते हुए थर्मामीटर से सबका तापमान चेक किया गया सभी को सैनिटाइजर कर मास्क म दिया गया एवं सोशल डिस्टेंसिंग के बीच सब में राशन वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्षद ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि महामारी कम जरूर हुआ है पर सतर्क एवं सजग रहना चाहिए जब भी घर से निकले मास्क लगाकर निकले एवं साबुन से हाथ धोते रहें सबसे जरूरी है जब तक जरूरी ना हो भीड़ में ना जाए और दूरी बना कर ही रहे सर्दी जुकाम बुखार होने से सरकारी अस्पताल जाए अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण निशुल्क किया जा रहा है उसे लगवाये अफवाहों पर ध्यान ना दें इस अवसर पर मितानिन प्रशिक्षक, मितानिन अग्निहोत्र पर्यावरण समिति फाइटर क्रिकेट क्लब आदि का उल्लेख ने सहयोग रहा उक्त जानकारी ,रामजग जी ने दी है।

Related Articles

Back to top button