आय, जन्म ,मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने में हो रही परेशानी, जनता कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन


जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजू ने कहा-सर्वर डाउन,अतिरिक्त खर्च,समय फिर भी समस्या,निदान आवश्यक
जगदलपुर।आय जन्म, मृत्यु आदि प्रमाण पत्रों को बनाए जाने में शिथिलता बरते जाने जनता कांग्रेस के सुकमा जिला अध्यक्ष श्री पी प्रसाद राजू ने कलेक्टर से मुलाकात की और इस विषय में आम लोगों ,ग्रामीण आदिवासियों की समस्याओं को सामने रखते हुए अपना ज्ञापन भी सोपे है।
जिले में जनसमस्याओं के निदान को लेकर लगातार सक्रिय जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला अध्यक्ष श्री पी प्रसाद राजू ने बताया कि जिले के ग्रामीण अंचलों से शहरी क्षेत्र के आम जनता प्रमाण पत्र बनाने जब पहुंचते हैं तो उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है पूर्व में पंचायत स्तर से जारी विभिन्न प्रमाण पत्रों से अन्य शासकीय कार्यों में दस्तावेज मान्य होते थे उक्त सुविधा से सुगम तरीके से पहले प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाते थे, अब उक्त कार्य को कार्यालय स्तर पर करवाने के लिए विभिन्न दस्तावेजों सो रुपए के स्टांप पैड में शपथ पत्र सहित आम जनों को न्यूनतम एक व्यक्ति के पीछे हजार रुपया खर्च करना पड़ जाता है ? इससे
रोजमर्रा के कार्य से जीवन यापन करने वालों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है श्री पी प्रसाद राजू ने कहा है कि आए दिन नेटवर्क और पंजीयन पोर्टल का सरवर भी डाउन रहता है जिससे लोगों को घंटा घंटा इंतजार करना पड़ता है वही दूरस्थ इलाके के ग्रामीणों को वहां किराया के साथ जनपद कार्यालय में अपने प्रमाण पत्रों के लिए भी तकलीफों का सामना करना पड़ता है पढ़ रहा है हमने इसी समस्याओं को लेकर कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है विश्वास है कि जनता की समस्याओं को संवेदनना पूर्ण ढंग से लिया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगा।



