लापता लेडीज Oscar 2025 की रेस से बाहर हुई,शहाना गोस्वामी की ‘संतोष’ से उम्मीदें

किरण राव के डायरेक्‍शन में बनी ‘लापता लेडीज’ 97वें ऑस्कर अवार्ड्स 2025 की रेस से बाहर हो गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्‍चर एंड साइंसेज (AMPAS) ने बुधवार सुबह अपनी शॉर्टलिस्‍ट की घोषणा की, जिसमें इस फिल्‍म का नाम नहीं है। जाहिर है इससे हर भारतीय सिनेमा प्रेमी के दिल को धक्‍का लगा है। लेकिन इसी के साथ इंटरनेट पर Oscars में Shortlist और Reminder List को लेकर चर्चा बढ़ गई है। इसको लेकर कंफ्यूजन बीते साल भी हुआ था जब विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने कह दिया था कि उनकी फिल्‍म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ ऑस्‍कर अवॉर्ड की दौड़ में शामिल हो गई है। जबकि यह ऑस्‍कर्स की ‘रिमाइंडर लिस्‍ट’ थी, ना कि ‘शॉर्टलिस्‍ट’। अब दोनों में क्‍या अंतर है और ये पूरा माजरा क्‍या है, आइए इसे समझते हैं।

 

इसे साधारण तौर पर समझने के लिए आप यह कह सकते हैं कि शॉर्टलिस्ट और रिमाइंडर लिस्ट के बीच मुख्‍य अंतर यह है कि शॉर्टलिस्ट उस कैटेगरी के लिए नॉमिनेट की गई वो फिल्‍में हैं, जिन्‍हें इस अवॉर्ड के योग्‍य माना गया है। इनमें अभी विनर को चुना जाना बाकी है। जबकि रिमाइंडर लिस्ट का मतलब है उन फिल्‍मों की सूची से है, जो ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए भेजी गई थीं या आई थीं।

 

शॉर्टलिस्ट

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) उन फिल्मों को शॉर्टलिस्ट करती है, जिन्हें नॉमिनेशन के योग्‍य माना जाता है। उदाहरण के लिए, 2025 में, 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में 15 फिल्में, डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 15 फिल्में और इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए 15 फिल्मों को शॉर्टलिस्‍ट किया गया है। यानी अब आगे इन फिल्‍मों में कंपीटिशन होगा और हर कैटेगरी में क‍िसी एक फिल्‍म को विनर चुना जाएगा।

Related Articles

Back to top button