भाजपा सरकार के किसान विरोधी रवैयों को लेकर दरभा में कांग्रेस ने लगाई दहाड़

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किसानों के हित मे दिया धरना,सौपा ज्ञापन
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं दरभा प्रभारी श्री सेमियल नाथ जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहां की मौजूदा भाजपा सरकार के किसान विरोधी नीति व रवैयों के चलते बस्तर में किसानों को अनेकों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है भाजपा ने कई वादे किसानों के साथ किया था जो की 1 वर्ष हो गए फिर भी किसानों के साथ अत्याचार और उनके हक की मेहनत की कमाई तक दे नहीं पा रही है भाजपा किसानों का निवाला छीना जा रहा है भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किसान भाइयों को धान बेचने को लेकर हो रही परेशानी तथा सरकार के किसान विरोधी रवैया के विरुद्ध किसान भाइयों के हित में आज हमारी कांग्रेस पार्टी द्वारा बस्तर जिला दरभा ब्लॉक में धरना प्रदर्शन किया गया एवं किसानों से जुड़े हुए विषयों से सवेदनशील व गंभीर मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सोपा गया और धरने में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ छेत्र के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे। श्री सेमियल नाथ जी ने इस अवसर में उपस्थित कांग्रेस पार्टी पदाधिकारीयों के साथ कार्यकर्ताओं ,उपस्थिति किसानों ,ग्रामीणों को ह्र्दयतल से धन्यवाद व आभार देते हुए कहा है कि पार्टी के निर्देशानुसार व वरिष्ठों के मार्गदर्शन में हम किसानों व जनहितेय मुद्दों को लेकर अपने हक की लड़ाई हेतु सदैव प्रतिबध्द रहेंगे। और हमारे अन्य दाता किसानों को जरूर न्याय देंगे
दरभा प्रभारी एवं बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सेमियल नाथ जी दरभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष बघेल जी जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप जी पूर्व जिला पंचायत के सदस्य बली राम कश्यप जी युवा कांग्रेस के नेता सोमारू नाग जी और बड़ी संख्या में दरबार ब्लॉक के कांग्रेसी नेता उपस्थित थे



