लाल चर्च में एक से बढकर एक मसीही गीतों ने किया भाव विभोर 

 

 क्रिसमस के उपलक्ष्य चन्दैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लालचर्च में संपन्न हुआ गीत संगीत प्रतियोगिता

 

समूहगान मे प्रथम अम्बेडकर वार्ड से सुहानी एंव ग्रुप , एकल गान मे मीना प्रथम

 

 

जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव (बस्तर ब्यूरो) ।चन्दैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लालचर्च में क्रिसमस के उपलक्ष्य में गीत संगीत की प्रतियोगिता रखी गई थी इसमें पूरे लालचंर्च के विभिन्न समिति के लोगों ने भाग लिया इसमें महिला समिति सन्डे स्कूल मेथोडिस्ट मेंन एम ई वाय एफ के जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और क्रिसमस के मधुर गीतों को गया पूरी कलीसिया के लोग उपस्थित थे यह कार्यक्रम बड़ा ही रोचक मसीह गीत भाव विभोर करने वाला सुमधुर गीतों से समां बांधा बच्चों से लेकर बुजुर्गो ने भाग लेकर सुमधुर गीतों को गाया कार्यक्रम के अंत मे निर्णायकों ने निर्णय दिया समूहगान मे प्रथम अम्बेडकर वार्ड से सुहानी एंव ग्रुप को दिया एकल गान मे प्रथम मीना खडसे को दिया गया पुरुष वर्ग मे प्रथम युश जान एंव साथी को दिया।

 

इस संबंध में मसीह समाज प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कार बिशप डॉ एस सुना के द्वारा एवं पास्टर लॉरेंस दास के द्वारा दिया गया निर्णायकों में विजेन्द्र डेनियल विजय भुषणम ब्रिजेश बडोदिया थे शानदार एंकरिंग ऐश्वर्या राव ने किया उक्त कार्यक्रम लालचर्च सोशल कमेटी के अध्यक्ष मनीष पारकर एंव सदस्यो के अगुवाई में किया गया विशेष सहयोग निखिल राज दास रजनीद्र डेनियल अजय टाइटस राजेश राव श्रीनिवास राव जोगा सूर्या किशोर का रहा जानकारी लालचर्च मसीह समाज प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने दी है।

Related Articles

Back to top button