स्व श्री नागेंद्र देवांगन की स्मृति में किया गया टेनिस बॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

BY-Naveen Shrivastava
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पथरागुड़ा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान पर किया गया क्रिकेट मैच का आयोजन
जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पथरागुड़ा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान पर श्री नागेंद्र देवांगन स्मृति कप का शुभारंभ शनिवार को लालबाग क्रिकेट मैदान में किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देव, जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, कोषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही, नगर अध्यक्ष भाजपा सुरेश गुप्ता, महामंत्री संग्राम सिंह राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष एन.आर पराशर,अजय वर्मा की उपस्थिति में क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया जिसमें उड़ीसा कोडिंगा एवं नगरनार के बीच मैच खेला गया ।टॉस उड़ीसा कोडिंगा ने जीता एवम बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए, नगरनार को 107 रन का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए नगरनार की टीम 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई उड़ीसा कोडिंगा ने 36 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आशीष कोडिगा उड़ीसा रहे।जिसमे आशीष ने हैट्रिक 3 छक्के मार कर 22 गेंद में 57 रन बनाए।इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सोनू सूर्यवंशी, संरक्षक हर्ष देवांगन, उपाध्यक्ष मोनू तोमर, सचिव प्रभात दास, सोनू तोमर, गौतम सोनी, उत्तम, शिवा ,हनी, राजू, गोलू, हितेश, मनी विक्रम, शिबू मोहंती, अनूप मेहरा,परेश टाती सहित खिलाड़ी मौजूद थे।



