जनता ने आज से 11 महीने पहले कांग्रेस की निष्क्रियता के चलते बदलाव पर अपनी मोहर लगा दी है -अनुराग

जनता ने आज से 11 महीने पहले कांग्रेस की निष्क्रियता के चलते बदलाव पर अपनी मोहर लगा दी है -अनुराग

हरिमोहन तिवारी /रायपुर

रायपुर। भाजपा मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता ने आज से 11 महीने पहले कांग्रेस की निष्क्रियता के चलते बदलाव पर अपनी मोहर लगा दी है। भारतीय जनता पार्टी के साथ है और रायपुर दक्षिण के चुनाव में पुनःयह साबित कर देगी।

अग्रवाल ने कहा कांग्रेस के 5 साल के शासन में भय,भ्रष्टाचार के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ की जनता को कुछ नहीं मिला था। कांग्रेस सरकार ने एक भी ऐसा जेब नहीं छोड़ा जहां से पैसे ना निकले हो। जबकि भाजपा प्रत्येक जेब मे पैसा डाल रही है। दीपक बैज कांग्रेस के जिस युवा प्रत्याशी की बात कर रहे हैं जब बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जा रहा था तब इनकी कर्मठता कहां थी। जब युवाओं के भविष्य को पीएससी में नीलाम कर दिया गया था तब कांग्रेस प्रत्याशी की सक्रियता कहां थी यह जनता जानना चाहती है।

भाजपा मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कांग्रेस के जिस प्रत्याशी को उसके वरिष्ठ नेता हारा मानकर उनके हाल पर छोड़ चुके हैं, और दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार पर निकल गए हैं उसे रायपुर दक्षिण की जनता क्यों समर्थन दे यह दीपक बैज को बताना चाहिए।

Related Articles

Back to top button