विकास खण्ड लोहण्डीगुड़ा में विधायक विनायक गोयल ने बस्तर ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभविनायक गोयल ने बस्तर ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

 

लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में बस्तर ओलम्पिक खेल के लिए 5 हजार ग्रामीणों ने ऑनलाइन पंजीयन कराये,ग्रामीण का खेलों के प्रति काफी उत्साह-विनायक गोयल

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा,नवीन श्रीवास्तव।-बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत जोन स्तरीय लोहण्डीगुड़ा विकास खंड के उसरीबेड़ा खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा खेलों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उत्साह से भाग लिया। बस्तर ओलम्पिक खेलों के लिए लोहण्डीगुड़ा विकास खंड के 5,000 खिलाड़ीयों ने अपना ऑनलाइन पंजीयन दर्ज कराया है,यह खेल आयोजन 5 दिन तक चलेगा। 11 नवंबर को समापन होगा। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। खेलों के प्रति जागरूकता फैलाना और क्षेत्र के युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। ग्रामवासियों ने खेलों में अपनी सहभागिता दिखाई,क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस खेलों से ग्रामीण काफी उत्साहित हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पदमा कश्यप,मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, रैतु बघेल,बसंत कश्यप,मंगतू कश्यप,भरत कश्यप,बाबूल नाग,रंजीता जोशी,बुटकी कश्यप, चंद्रशेखर ठाकुर, बलीराम बघेल,सुकड़ू मौर्य,कमलू करटाम,लिबरू कश्यप,अजय बघेल,शिवन्दन पेगड़,विनय मौर्य,सहित भाजपा मंडल के सभी सदस्यों उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button