‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ के तहत वामनरावलाखे वार्ड क्रमांक 66 में समाधान शिविर का हुआ आयोजन


तुंहर सरकार तुंहर द्वार के तहत वामनरावलाखे वार्ड क्रमांक 66 में समाधान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें सम्मिलित होकर नगर निगम के माध्यम से जनमानस की सेवा करते हुए विभिन्न लोगों को राशनकार्ड, मजदूर कार्ड,आयुष्मान कार्ड निशक्तजनों को ट्राईसाइकल बांटने के साथ ही उनको हो रही समस्याओं का तत्काल समाधान करवाया गया। इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, सचिव- युवा कांग्रेस रायपुर दक्षिण विधानसभा भास्कर दुबे सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे.




