बोरियाखुर्द दशहरा महोत्सव समिति 12 को रावण दहन करेगी…सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आगाज 

 

 

हरिमोहन तिवारी

रायपुर। दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे रावण 55 फीट एवं कुंभकरण मेघनाथ के 40-40 फीट के पुतलों का दहन करेगी। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी ने दी।

तिवारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बिगत तीन वर्षो से सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार विजयादशी को रावण दहन कर असत्य पर सत्य की विजय होने का हर्ष बड़े उत्साह के साथ क्षेत्र वासीयों के साथ मनाया जा रहा है

इस वर्ष भी शनिवार को सुबह बच्चों के लिए पतंगबाजी का आयोजन किया गया है।

साढ़े तीन बजे युवाओं और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

4 बजे भगवान श्रीरामचंद्र एवं माता सीता का पूजन किया जाएगा।

उसक बाद शाम 5 बजे भव्य रामलीला का मंचन होने के साथ ही रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ का दहन किया जाएगा।

7 बजे रोमांचकारी आतिशबाजी का आयोजन किया गया है एवं 8 बजे गरिमा-स्वर्णा दिवाकर ग्रुप द्वारा प्रसिद्ध अंजोर लोक कला मंच का सांस्कृतिक आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button