राष्ट्रीय

सबका स्वास्थ्य ठीक रखने का सरकार कर ही है प्रयासः नड्डा

 

नयी दिल्ली, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा कि देश भर में 36 हजार जन औषधि केन्द्र खुल गये हैं और 25 हजार केन्द्र और खोले जायेंगे।

श्री नड्डा ने अपने विभाग की अनुदान मांगों पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुये सदस्यों को आश्वान दिया कि आयुष्मान डिजिटल मिशन के तहत रखा जा रहा रिकॉर्ड पूरी तरह गोपनीय रहता है।

उन्होंने कहा कि जन औषधि केन्द्र से मिलने वाली दवायें इस प्रणाली से बाहर बिक रही दवाओं के मुकाबले 50 से लेकर 80 प्रतिशत तक सस्ती होती हैं।

श्री नड्डा ने वर्ष 2024-25 के बजट में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के बजट के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वर्ष 2014 की तुलना में स्वास्थ्य विभाग के बजट में 164 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 33278 करोड़

रुपये से बढ़कर अब 90958 करोड़ रुपये हो गया है। बहस में शामिल कई सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य बजट को सकल घरेलू उत्पाद के दो प्रतिशत से ऊपर ले

जाने के सुझावों के संबंध में कहा कि इस समय स्वास्थ्य विभाग का बजट

सकल घरेलू उत्पाद का 1.9 प्रतिशत हो गया है।

Related Articles

Back to top button