राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की भावनाओं के विपरीत है भाजपा की नीतिः खडगे

 

 

नयी दिल्ली,  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नीतियों को जम्मू- कश्मीर तथा लद्दाख के लोगों के खिलाफ बताते हुए जम्मू-कश्मीर में तत्काल विधानसभा चुनाव कराने

 

की मांग की है। श्री खडगे ने सोमवार को कहा, “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर भाजपा की नीति न तो ‘कश्मीरियत’ का सम्मान करती है और न ही ‘जम्हूरियत’ को बरकरार रखती है। मोदी सरकार ने दावा किया था कि इस कदम से जम्मू- कश्मीर को पूर्ण रूप से एकीकृत करने, क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और आतंकवाद तथा अलगाववाद को रोकने में मदद मिलेगी लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।”

 

उन्होंने पिछले पांच साल के दौरान जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमलों का विवरण देते हुए कहा “साल 2019 के बाद से 683 घातक आतंकी हमले हुए हैं जिसके परिणामस्वरूप 258 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए और 170 नागरिकों की जान चली गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने के बाद से अब तक राज्य के जम्मू क्षेत्र में 25 आतंकवादी हमले हुए हैं जिसमें 15 सैनिक शहीद हो गये और 27 घायल हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में कश्मीरी पंडितों की लक्षित हत्याएँ एक आदर्श बन गई हैं।”

Related Articles

Back to top button