अग्निवीरों के आश्रितो को देंगे सरकारी नौकरी व अनुग्रह राशि : हेमंत सोरेन

रांची, झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सदन नेता सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अग्निवीरों के लिये बड़ी घोषणा की है।
श्री सोरेन ने सदन के बीच में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के जोरदार हंगामे के बीच अपने समापन भाषण में कहा कि अग्निवीरों के निधन होने पर झारखंड सरकार उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी और अनुग्रह राशि प्रदान करेगी। इसके पहले मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट पारित होने पर स्पीकर को बधाई दी। भाजपा विधायकों में वेल में आने पर सीएम बोले देखिये, ये कैसे माहौल बनाते हैं। इन्होंने पांच सालों में क्या अर्जित किया, कितनी जमीन लूटी, इन्होंने डाका डालने का काम किया। 24 जिलों में इन्होंने कार्यालय बनाया।



