रायपुर:मेकाहारा से फरार हुए दो कैदी,बाथरूम जाने का बहाना कर हुए नौ दो ग्यारह

राजधानी रायपुर के मेकाहारा मे उस समय हड़कंप मचा जब दो कैदी फरार हुए ..बाथरूम जाने का बहाना कर हुए नौ दो ग्यारह
Chhattisgarh visheshदिसंबर 19, 2020 Views

 

रायपुर, विचाराधीन बंदी मेकाहारा अस्पताल से फरार हो गया है. कैदी सुरक्षा में लगे 2 जवानों को चकमा देकर भाग गया. फरार कैदी का नाम सुधन पैकरा है. सुधन की तबीयत खराब होने पर 18 दिसंबर को इलाज के लिए रायपुर लाया गया था. पुलिस विचाराधीन बंदी की तलाश में जुटी है. यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोदवा बलरामपुर निवासी 75 वर्षीय सुधन पैकरा केंद्रीय जेल अम्बिकापुर का विचाराधीन बंदी है. तबीयत खराब होने पर 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे मेकाहारा के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. इसकी सुरक्षा के लिए जेल प्रहरी धनेश्वर साहू और सुनील यादव की ड्यूटी लगाई गई थी. आज सुबह करीब 5 बजे यह बाथरूम से चकमा देकर फरार हो गया l

Related Articles

Back to top button