भक्त माता कर्मा वार्ड वासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकवाणी को सुना

रायपुर।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे निर्देशानुसार खूबचंद बघेल ब्लॉक के अंतर्गत हमारे ब्लॉक के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल जी द्वारा मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 15वी कड़ी का प्रसारण आज दिनांक 14/2/2021 को भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 में रखा गया था जिसमे प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष प्रशान्त ठेंगडी एवं भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के अध्यक्ष राजेश यदु प्रमुख रूप से उपस्थित थे वही इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।




