बिहार विधान परिषद चुनाव में बीजेपी ने दो सीटों पर जीत हासिल की

पटना: बिहार विधान परिषद में बीजेपी अब सबसे बड़ा दल बन गया है. 75 सदस्यीय इस सदन में बीजेपी (BJP) की सीटें बढ़कर 24 हो गई हैं, जबकि जेडीयू (JDU) की सीट 24 से घटकर 23 रह गई हैं. गुरुवार सुबह पांच सीटों के लिए आए विधान परिषद चुनाव के परिणाममें बीजेपी ने अपनी एक सीट बचाई और एक सीट जीती. बीजेपी ने गया शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र दोनों में दो सीटें जीतीं. वहीं महागठबंधन ने कोसी और सारण स्नातक क्षेत्र में जीत हासिल की. वहीं सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजय रहे. यहां उन्होंने सीपीआई उम्मीदवार को हराया.



