बस्तर साँसद दीपक बैज ने खैरागढ़ उप चुनाव में संभाला मोर्चा


बस्तर साँसद दीपक बैज ने खैरागढ़ उप चुनाव में संभाला मोर्चा
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा को भारी मतों जिताने की लोगों से करी अपील.
खैरागढ़ विकासखंड क्षेत्र क्रमांक-73 गंडई में डोर-टू-डोर कर रहे हैं लगातार जनसंपर्क*
◾नुक्कड़ सभा को सम्बोधित कर लोगों को भूपेश सरकार की छत्तीसगढ़ मॉडल से कराया अवगत
खैरागढ़/बस्तर साँसद दीपक बैज ने खैरागढ़ उपचुनाव में मोर्चा संभालते हुवे अपने कार्यकर्ताओं के साथ खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 में गंडई ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा के पक्ष में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर प्रचार प्रसार किया व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा को भारी मतों जिताने की लोगों से अपील करी
खैरागढ़ उपचुनाव में आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए बस्तर साँसद दीपक बैज ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही हैं आज भूपेश सरकार की छत्तीसगढ़ मॉडल छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु पुरे देश में प्रसिद्ध हो चुका है,साँसद बैज ने कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराया साथ ही पार्टी द्वारा किए विकास कार्यों से अवगत कराया,इसके साथ भाजपा जनविरोधी नीतियों को भी उजागर किया और भाजपा सिर्फ विकास से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है हमारी कांग्रेस सरकार आमजन व गरीबों की पार्टी है तथा विकास करना ही उसका लक्ष्य है।



