भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को,प्रेदश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी बैठक को करेगी संबोधित

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा है। इस सत्र के मद्देनजर भाजपा विधायक दल की बैठक 14 फरवरी को होने जा रही है। बैठक में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भी मौजूद रहेंगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आज मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले सत्र से लेकर आगामी होने वाले सत्र के दौरान अब तक प्रदेश में कई घटनाएं घटी है जिसका जवाब विधानसभा में आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। लगातार रेप व हत्या की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। साथ प्रदेश में भू-माफिया भी सक्रिय है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं इन तमाम मुद्दों पर आने वाले समय में तैयारी होगी। कौशिक ने कहा कि रविवार को दोपहर 12.30 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी डी। पुरंदेश्वरी संबोधित करेंगी

Related Articles

Back to top button