राष्ट्रीय

पीएम मोदी द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे,थोड़ी देर में द्वारका को देंगे चार हजार करोड़ की सौगात

सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करने पर पीएम ने जताई खुशी

द्वारका पहुंचे पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि आज सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है. ये एक ऐसा पुल जो जमीन और लोगों को जोड़ता है. यह विकास और प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में जीवंत रूप से खड़ा है.

 

कितने बजे देश को सौपेंगे 5 एम्स?

पीएम मोदी दोपहर 2.30 बजे देश को पांच एम्स सौंपने वाले हैं. इस दौरान मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. सुभाष सरकार, शांतनु ठाकुर, निसिथ प्रमाणिक और जॉन बारला मौजूद रहेंगे. जिन एम्स का उद्घाटन किया जा रहा है, उसमें राजकोट (गुजरात), बठिंडा (पंजाब), रायबरेली (उत्तर प्रदेश), कल्याणी (पश्चिम बंगाल) और मंगलागिरि (आंध्र प्रदेश) में बने अस्पताल शामिल हैं.

 

पीएम मोदी ने द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा अर्चना

पीएम मोदी ने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की है. उन्होंने मंदिर में परिक्रमा भी की है. वह दो दिनों के गुजरात दौरे पर आए हैं.

 

सुदर्शन सेतु की खासियतें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरब सागर में बेयट द्वारका द्वीप को मुख्य भूमि ओखा से जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे केबल-आधारित पुल ‘सुदर्शन सेतु’ का गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में उद्घाटन किया. अद्वितीय डिजाइन से बने इस सेतु के दोनों ओर श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की छवियों से सुसज्जित एक पैदलपथ है. 2.32 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण 979 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जिसके बीच में 900 मीटर लंबा केबल आधारित हिस्सा है और पुल तक पहुंचने के लिए 2.45 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग है. इसमें कहा गया है कि चार लेन वाले 27.20 मीटर चौड़े पुल के दोनों तरफ 2.50 मीटर चौड़े पैदलपथ हैं. इस पुल को पहले ‘सिग्नेचर ब्रिज’ के नाम से जाना जाता था और अब उसका नाम बदलकर ‘सुदर्शन सेतु’ कर दिया गया है.

द्वारकाधीस मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी देर में द्वारकाधीश मंदिर पहुंचेंगे. पीएम मोदी द्वारका में 4150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

द्वारकाधीस मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी देर में द्वारकाधीश मंदिर पहुंचेंगे. पीएम मोदी द्वारका में 4150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

 

अमृतकाल में दिख रही नए युग की आहट- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की युवा शक्ति का पूरा लाभ उठाने के लिए सरकार ने भी मेरा युवा भारत नाम से बहुत बड़ा संगठन बनाया है. सिर्फ तीन महीने में ही इस संगठन से करीब-करीब डेढ़ करोड़ युवा जुड़ चुके हैं. इससे विकसित भारत का सपना साकार करने में सही उपयोग हो सकेगा.

 

 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय मैंने कहा था कि अब भारत की एक हजार वर्षों की नई भारत की यात्रा शुरू हो रही है. आज आजादी के अमृतकाल में हम उस नए युग की आहट देख रहे हैं. हम व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में जरूर सफल होंगे.

Related Articles

Back to top button