राजधानी में दिव्यांगों के लिए इस दिन लगेगा रोजगार मेला, आवेदकों को लाना होगा ये दस्तावेज

रायपुर। राजधानी के विशेष रोजगार कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 31 जनवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के उपसंचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया, दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10:30 बजे से विशेष रोजगार कार्यालय, राजभवन के बाजू सिविल लाइन्स रायपुर में किया जा रहा है। कार्यस्थल रायगढ़ एवं रायपुर रहेगा।
इस शिविर में बालाजी फायनेंस एण्ड कंसलटेंसी रायपुर के लिए 12 पद, रोटोकास्ट इंडस्ट्रीस लिमिटेड रायपुर क्लर्क एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 2 पद, शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के लिए क्लर्क का 1 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का 1 पद, भृत्य का 1 पद सुनील स्पांज प्राइवेट लिमिटेड में असिस्टेंट का 1 पद, एस्केयर फूड एंड बेवरेजेस प्रालि रायपुर में हेल्पर का 5 पद, रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड रिसेप्शनिष्ट का 1 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का 1 पद, सुपरवाइजर का 1 पद, टचस्टोन ग्रुप भाठागांव रायपुर के लिए सेल्समेन का 4 पद एवं डॉ रेडीस फॉउडेशन द्वारा रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट अम्बुजा मॉल के लिए सेल्स एसोसिएट के 3 पद पर भर्ती की जाएगी।



