प्रेदश में फिर भयावह हुआ कोरोना, 1273 नए मरीज मिले, रायपुर 426, दुर्ग में 391 संक्रमित

राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण अब बेकाबू होता नजर आ रहा है। रोजाना नए संक्रमितों की संख्या के इजाफा हो रहा है। आज राजधनी रायपुर में करीब 426 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।वहीं प्रदेश में आज 1,273 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है, तथा 287 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7,693 है। कोरोना के लिए आज प्रदेश में कुल 36,393 नमूनों की जांच की गई।
बढ़ते संक्रमण के बाद मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आज दर्ज 10 मौत में 1 मौत कोविड तथा 9 मौत को-मोर्बिडिटी श्रेणी की है।छत्तीसगढ़ में भयावह हुआ कोरोना, आज कोरोना के ताबड़तोड़ 1273 मामले, रायपुर से 426, दुर्ग से 391, जाने अपने शहर का हालकोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 1273 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वही 287 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 10 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 7693 मरीज सक्रीय है।



