अंतर्राष्ट्रीय

ब्राज़ील में इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, 10 लोग लापता

ब्रासीलिया, ब्राजील के पर्नामबुको प्रांत की राजधानी रेसिफ़ शहर में इमारत ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और बच्चों सहित 10 लोग लापता बताए गए। नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी है।
विभाग ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक, पुरुष, महिला और एक किशोर मलबे में मृत पाए गए जबकि दो लोगों 65 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय बच्चे को जीवित बचाया लिया गया।
अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे हुई, जब इमारत का एक ब्लॉक पूरी तरह से ढह गया, जबकि दूसरा आंशिक रूप से गिर गया। इमारत में भूतल और तीन अन्य मंजिलें थीं, जिनमें से प्रत्येक में चार अपार्टमेंट थे।
उन्होंने बताया कि रेसिफ़ क्षेत्र गुरुवार रात से भारी बारिश हो रही है, जिससे अग्निशमन विभाग को लापता लोगों की तलाश करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button