तलाक की खबरों के बीच साथ दिखे अभिषेक -ऐश्वर्या

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जोड़े के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। इसी बीच दोनों को एक साथ देखा गया है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक दिवस कार्यक्रम में एक साथ नजर आए हैं। आज शुक्रवार, 15 दिसंबर को कार्यक्रम से कपल की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।ऐश्वर्या राय बच्चन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक दिवस कार्यक्रम में अपनी मां बृंदा राय के साथ पहुंचीं। वहीं, अभिषेक बच्चन अपने पिता और अभिनेता अमिताभ बच्चन और भतीजे अगस्त्य नंदा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। अपनी कार से बाहर निकलने के बाद ऐश्वर्या ने किसी की ओर हाथ हिलाया और मुस्कुराईं। इसकेबाद अभिषेक, अगस्त्य और अमिताभ बच्चन उनके साथ सामिल हो गए।
वहीं, अभिषेक बच्चन इस दौरान नेवी ब्लू शर्ट, मैचिंग पैंट और स्नीकर्स में नजर आए। बिग बी ने कलरफुल जैकेट, पैंट और जूते पहने थे और अगस्त्य नंदा ने सफेद टी-शर्ट और बेज जैकेट में दिखाई दिए। कपल को एक बार फिर साथ में देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। दोनों ने साथ में गुरु, धूम 2 और अन्य फिल्मों में साथ में काम किया है। उन्होंने 16 नवंबर, 2011 को अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया था।



