मनोरंजन

करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी’ के ‘रंधावा मेंशन’ में हुआ मर्डर , 55  साल के आदमी की गोली मारकर की गई हत्या

बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक करण जौहर ने लंबे अंतराल के बाद ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ निर्देशन की दुनिया में वापसी की थी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर प्यार मिला था। शानदार कहानी के साथ ही फिल्म की और चीज थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था वह फिल्म में रॉकी यानी रणवीर सिंह का घर ‘रंधावा पैराडाइज’ था। फिल्म में करोल बाग में दिखाया गया यह महल जैसा घर असलियत में ग्रेटर नोएडा में स्थित है। फिल्म की रिलीज के महीनों बाद यह फार्म हाउस एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, यहां पर एक शख्स का मर्डर हुआ है, जिसके चलते यह खबरों में बना हुआ है।

55  वर्षीय अशोक की गोली मारकर की गई हत्या
सेंट्रल नोएडा की पुलिस के अनुसार, ‘ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर मलबरी फार्म हाउस में शादी थी और यहीं पर गाजियाबाद के रहने वाले शेखर ने सोमवार रात करीब 9:30 बजे कथित तौर पर अशोक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अशोक के बेटे और शेखर की बेटी का तलाक चल रहा था, जिसके कारण दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था

Related Articles

Back to top button