छत्तीसगढ़

युवती की गला घोंटकर हत्या,घर से कुछ ही दूरी पर मिला शव

दंतेवाड़ा। जिले के जोड़ातरई गांव में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर से कुछ ही मीटर दूरी पर फेंक दिया। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय युवती जोड़ातरई गांव के बांधीपारा की रहने वाली थी। अपने घर वालों के साथ गांव में एक पारंपरिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रातभर नाच-गान करने के बाद तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच अकेली घर लौट रही थी। रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। सुबह जब कार्यक्रम से ग्रामीण अपने-अपने घर लौट रहे थे, तो उन्होंने शव देखा।

 

मामले की जानकारी बारसूर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या करना लग रहा है। शरीर पर चोट के भी निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button